कांग्रेस आज अंबेडकर पार्क में देगी धरना

Jul 07 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष तरूण यादव एवं शहर जिला कांग्रेस अनूसूचित जाति वर्ग के अध्यक्ष राकेश जखोदिया, सुधीर मंडेलिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाबू, विनोद शाक्य ने संयुक्त रूप से  बताया कि  8 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक अंबेडकर पार्क फूलबाग में अंबेडकर की मूर्ती के नीचे मौन धरना आईटी सेल जसवंत वर्मा अनुसूचित जाति वर्ग के काय्रर्कर्ता के खिलाफ मुन्नालाल गोयल के द्वारा राजनैतिक बदले की भावना से दर्ज कराए गये प्रकरण के खिलाफ अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया जाएगा। धरने की सूचना जिला प्रशासन को भेज दी गई है।