बरसात से मौसम हुआ सुहाना
Jul 07 2020
ग्वालियर। आखिर लोगों की आस काम कर गई, सावन दूसरे ही दिन भीग गया और मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले लगातार सूरज की किरणों की चुभन और लू की झुलसन से लोग बेहाल हो चुके थे। बीती रात को आसमान पर घिरे बादलों ने भले ही बहुत कम समय बरसात की, लेकिन पिछले दिनों से चले आ रहे सूखे के क्रम को तोड़ दिया। सुबह के साथ फिर मौसम मस्त था, हालांकि बीच-बीच में सूरज की किरणों के बीच बादलों के झंाकने के कारण लोगों को कुछ निराशा जरूर हुई, लेकिन पहले रिंमझिम फिर जोरदार बरसात को अंजाम दे दिया। इससे लोगों के चेहरे खिल गए। बरसात के साथ ही वातावरण भी ठंडा हो गया।
लोगों की रसोई में रोजमर्रा के खाने की तैयारी थी, लेकिन जैसे ही मौसम बरसात भरा हुआ, घरों में खाने के मीनू ही बदल गए, रोटी, दाल और सब्जी की जगह पकौड़ी, मंगोड़े, कचौड़ी जैसे व्यंजनों ने ले ली। जो बाहर नहीं जा सके वह घर में ही स्वाद लेते रहे। युवा भी बाइकों पर सवार होकर मौसम का मजा लेने सड़कों पर फर्राटे भरते दिखे। पिछले साल जहां लोगों को अवकाश का इंतजार करना पड़ता था।
जैसे ही मौसम बदला मंगलवार लोगों ने पिकनिक की तैयारी की और अलग-अलग जगहों पर रवानगी डाल दी, सबसे अधिक भीड़ तिगरा डैम पहुंची है, यहां पहुंचने का क्रम दोपहर तक जारी था। वहीं किला भी पिकनिक के लिए लोगों की बड़ी पसंद है ऐसे में यहां भी खूब भीड़ पहुंची थी, हालांकि बरसात न होने से लोगों के चेहरे पर निराशा थी, लेकिन जैसे ही बरसात शुरु हुई उनकी पिकनिक का मजा दोगुना हो गया।
इधर मौसम के जानकारों का कहना है कि शहर में सिस्टम सक्रिय हो चुका है और बरसात जारी रहेगी । पर बादलों का जमघट है जो लामबंदी कर बरसात को अंजाम देता रहेगा। केवल हवा का दवाब बना रहना चाहिए। अरब महासागर और बंगाल की खाड़ी में बने दो सिस्टम में से एक ने जहां ग्वाालियर में जगह बना ली है, वहीं दूसरा सिस्टम भी 15 जुलाई तक पहुंच जाएगा, मौसम विभाग इसे अच्छी बरसात का पूर्व संकेत बता रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









