भिंड से डिलेवरी देने आए बदमाश को अवैध हथियारों सहित दबोचा

Jul 07 2020

ग्वालियर। एसटीएफ ने अवैध हथियारों के एक सौदागर को गिर तार किया है। पकड़े गए युवक के कब्जे से 5 हथियार बरामद किए गए हैं, सभी हथियार देसी बताये जा रहे हैं। बरामद हथियारों में एक अधिया, दो कट्टे, दो पिस्टल और दो जिंदा राउंड शामिल हैं। आरोपी भिंड के फूप थाना क्षेत्र के गजना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। एसटीएफ डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार आरोपी श्याम तिवारी का भाई पिछले कई सालों से जेल में बंद है। आरोपी श्याम ने बताया है कि यह हथियार उसके भाई के थे, जिन्हें बेचने वह ग्वालियर ला रहा था। एसटीएफ को पिन पॉइंट सूचना मिली कि भिंड से एक हथियार का सौदागर ग्वालियर में हथियारों को बेचने के लिए आ रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ ने रेस कोर्स रोड पर मेला ग्राउंड के नजदीक काली स्प्लेंडर होंडा बिना नंबर को रोका। तलाशी लेने पर बोरे में अवैध हथियार रखे मिले। एसटीएफ अब यह पता करने की कोशिश कर रही है कि श्याम तिवारी आखिर ग्वालियर में इन हथियारों को किसे सौपने जा रहा था। भिंड पुलिस से भी आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है और उसके क्रिमिनल बैकग्राउंड का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।