पालतू पशु सड़क दिखे तो मालिक जा सकते हैं जेल
Jul 06 2020
ग्वालियर। यदि आप पशुपालक हैं और कुत्ता, गाय और अन्य पशु पालने का शौक रखते हैं तो फिर सावधान हो जाइए, क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही जुर्माने के साथ सलाखों के पीछे तक पहुंचा सकती है। लगातार मिल रहीं शिकायतों और थानों व कचहरी तक पहुंचे मामलों के बाद अब निगम इसे लेकर बेहद स त रवैया अपनाने जा रहा है, ऐसे में कहीं ऐसा न हो बाहर घूमता आपका आवारा पशु आपको अंदर न करवा दे। ऐसा नहीं है कि पहले कभी नगर निगम आवारा जानवरों के खिलाफ मुहिम नहीं चलाता, लेकिन हर कुछ दिन बाद इस पर विराम लग जाता है और दोबारा निगम को इस मिशन की याद तब आती है, जब सड़क पर उत्पात मचाते यह जानवर किसी बड़े हादसे की वजह बन जाते हैं, लेकिन इस बार निगम बेहद बड़ा और कड़ा निर्णय लेने जा रहा है, जिसके चलते गाय और भैंसो का दूध निकालकर उन्हें सड़क पर छोडऩे वालों के साथ ही कुत्ते पालने का शौक रखने वालों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई तो होगी ही, बल्कि उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।
नगर निगम लगातार कार्रवाई नहीं करता ऐसे में पशु पालकों को भी किसी तरह का भय नहीं रहता और वह सुबह और शाम इन पशुओं को घरों और डेयरियों और घरों से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं, वहीं अन्य पशुपालक भी अपने पालतू जानवरों का विशेष ध्यान नहीं रखते और वह लोगों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। जब कभी कार्रवाई होती थी तो मामूली सा जुर्माना भर कर उन्हें छुड़ा भी लाते थे, इन हालात में सारा शहर आवारा मवेशियों से भर गया है। हर मु य चौराहे, बाजार और गली मोहल्लों तक में यह जानवर आए दिन हादसे की वजह बन रहे हैं, लेकिन अब नई व्यवस्था के साथ निगम कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।
अब सड़क से पकड़े पर घूमते मिलने वाले आवारा जानवरों को उनके मालिक सीधे ही नहीं छुड़ा पाएंगे, बल्कि इन्हे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा, ऐसे में इन्हें जुर्माना तो भरना ही होगा, साथ ही जेल तक जाना पड़ सकता है।
कंट्रोल रूम स्थापित होगा
इसके साथ ही एक कंट्रोलरूम भी स्थापित कर दिया गया है। जहां
व्यक्तिगत रूप से पहुंचने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि 2438358 व मोबाइल नंबर 9644408121 पर फोन करने पर तुरंत ही मदाखलत अमला पहुंचकर कार्रवाई करेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









