पार्टी नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया श्रद्धासुमन अर्पित

Jul 06 2020

ग्वालियर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को फूलबाग चौराहा पर डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जयभान सिंह पवैया, श्रीमती माया सिंह, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, अभय चौधरी,  मुन्ना लाल गोयल, राकेश जादौन, राकेश माहौर, सतीश सिकरवार, जयप्रकाश राजोरिया, राजेश दुबे, जितेंद्र गुर्जर सहित पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
इस अवसर पर ग्वालियर सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। 
श्री शेजवलकर ने कहा कि लोग कहते थे कि धारा 370 को हटाना सिर्फ  एक नारा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपने और संकल्प को साकार करके दिखाया। ऐसे महान राष्ट्रभक्त व अमर शहीद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की जयंती पर हम उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन करते है।
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का स पूर्ण जीवन त्याग व राष्ट्र समर्पण से परिपूर्ण रहा है जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार कर भारत को विश्व गुरू बनाने का सफल प्रयास कर रही है। डॉ. मुखर्जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता संकल्पित है और हम अपने देष की एकता और अखंडता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करेंगे।
इस अवसर पर उदय अग्रवाल, अशोक बांदिल, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा, गजेंद्र सिंह राठौर, ओमप्रकाश शेखावत, पवनकुमार सेन, सोमेश महंत, प्रमोद खंडेलवाल, विनोद शर्मा, अर्जुन जाटव, राजू सेठ, चंद्रप्रकाश गुप्ता, जगदीश मित्तल, नवीन परांडे, प्रमोद पांडेय, विनय जैन, राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश, धर्मेंद्र आर्य, जितेंद्र खटीक, हरीश यादव, पुरूषोत्तम टमोटिया, आदित्य रत्नाकर, गिर्राज कंसाना, अजय अरोरा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।