एप पर होगी हाजिरी, हम कंटेनमेंट जोन में हैं

Jul 06 2020

ग्वालियर। शहर के तेजी से बढ़ती कोरोना की र तार को थामने के साथ ही बनाए गए कंटेनमेंट जोन में बेवजह लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इंसीडेंट कमांडर के सहायकों के रूप में पदस्थ किए गए कंटेनमेंट प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में पहुंचकर कलेक्टर के निर्देश पर सार्थक एप पर हाजिरी लगाकर बताया कि हम सर कंटेनमेंट जोन में हैं और हर गतिविधि व नजर रख रहे हैं। यही नहीं तैनात किए गए कंटेनमेंट अफसरों ने किल कोरोना सर्वे टीम की जानकारी ाी कोविड-19 के प्रभारी शिवम वर्मा को दी। शहर में कोरोना संक्रमण की र तार को रोकने के लिए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शहर के सभी वार्डों में तैनात किए गए इंसीडेंट कमांडरों की मदद के लिए सहायक इंसीडेंट कमांडरों के साथ ही वार्डों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बनाए गए कंटेनमेंट जोन की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए राउण्ड-द-क्लॉक कंटेनमेंट अधिकारियों की तैनाती हर कंटेनमेंट जोन में की है। डीएम द्वारा दिए गए आदेश के बाद सोमवार सुबह से ही संबंधित अधिकारियों ने सहायक कर्मियों के साथ कंटेनमेंट जोन पहुंचकर सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए हाजिरी दी और कंटेनमेंट जोन से संबंधित जानकारी कंटेनमेंट जोन के इंसीडेंट कमांडर के साथ कोविड19 अधिकारी शिवम वर्मा को दी।
 तैनात किए गए सभी कंटेनमेंट अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के कांटेक्ट में आए लोगों की पहचान कर उनमें कोरोना संबंधी लक्षण दिखने पर इलाज के लिए इलाके में स्थित फीवर क्लीनिक में इलाज के लिए भेजेंगे वहीं अधिक परेशानी होने पर ऐसे संदिग्धों के सैंपल देने के लिए कोल्ड ओपीडी व पूल संैपलिंग कराई जाएगी।