लूट के आरोपी को दो अपराधों के माल सहित किया गिर तार

Jul 05 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में फरारी ईनामी बदमाश तथा स पत्ति संबंधी अपराधों में फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक देहात रायसिंह नरवरिया एंव एसडीओपी वेहट के.एम.गोस्वामी द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में चलाये जा रह अभियान के दौरान थाना प्रभारी बिजौली सुरजीत सिंह परमार को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि थाना बिजौली में हुई लूट की घटना में फरार एक बदमाश थाना क्षेत्र में देखा गया है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर एक सदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। गिर तार बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भूपेन्द्र उर्फ भूपे जाट पुत्र कैलास जाट निवासी सुपावली बताया। पूछताछ में उसके द्वारा थाना बिजौली क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गये लूट के आरोपी की निशादेही पर थाना बिजौली पुलिस ने एक मंगलसूत्र सोने का करीब 2 तौला एवं दो हाथ की चूडिय़ा आर्टीफीशियल बरामद की गई। थाना बिजौली पुलिस ने लूट के आरोपी से दो अपराधों में लूटा गया माल बरामद कर आरोपी को गिर तार किया। जिसका थाना बिजौली में अप.0 36/2020 एवं 37/2020 धारा 392 भादवि, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम किया गया था। 
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजौली एस.एस.परमार, राधेशयाम शिवहरे, कृष्णपाल, नीरज, विपिन, मुकेश एवं अमित की सराहनीय भूमिका रही।