बाजारों में सुबह रही भीड़, शर्तों के साथ खुलीं कुछ दुकानें

Jul 05 2020

ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीजों की सं या बढ़ती देख शहरभर को रविवार को बंद कराया गया है, जिसके चलते सुबह 10 बजे से पहले बाजारों में दूध, ब्रेड और पेट्रोल लेने के लिए लोग घरों से निकले जिससे बाजार में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी। पुलिस की गाडिय़ां हिदायत देते हुए घूम रही थीं कि जरूरी काम हो तो सड़कों पर घूमों नहीं तो अपने घर जाएं, इस दौरान पुलिस के वाहन उन गलियों में भी पहुंचे जहां दुकानें खुलने की खबर आई। पुलिस को देखकर इन दुकानदारों ने शटर डाउन कर दिए। जिला प्रशासन द्वारा दो दिन तक बाजार बंद रखने का आदेश दिया था, जिसका रविवार को दूसरा दिन था और सुबह बंद के दौरान मेडिकल, पेट्रोल पंप और दूध की दुकानों को राहत दी गई थी लेकिन कई किराने की दुकानें खुल गईं जिन्हें पुलिस ने बंद करा दिया और हिदायत दी कि दुकान खोली तो कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। इस दौरान गली मोहल्लों में दुकानें खुलने की सूचना पुलिस को मिली।
रविवार की सुबह प्रशासन द्वारा दूध, अंडा, ब्रेड, पेट्रोल और दवाई पर राहत थी लेकिन फल, सब्जी पर पूरी तरह से पाबंदी थी, लेकिन बाजारों में सुबह से ही फल और सब्जी के ठेले लगे थे। पुलिस की गाडिय़ां कई बार इन ठेलों को हटाने के लिए समझाइश दे चुके लेकिन जब यह नहीं हटे तो पुलिस ने डंडे फटकारना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस दौरान कई ठेले वालों की तराजू, बांट भी जब्त कर लिए। पुलिस कप्तान की नाराजगी के बाद सब्जी मंडी नहीं खुले इसके लिए जनकगंज पुलिस रात से ही डेरा डाले रही और जो किसान सब्जी लेकर आए उन्हें बाहर से ही लौटा दिया।           
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने कड़े कदम सुबह 10 बजे के बाद उठाना शुरू कर दिए हैं और जो लोग वाहनों से बेवजह घूम रहे हैं उनके वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
सुबह शहर के चौराहों से लेकर मु य बाजारों में तैनात पुलिसकर्मी दुपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर पूछताछ कर रहे हैं। चेकिंग के दौरान वाहन चालक बाजिव कारण या फिर अपना परिचय पत्र दिखा रहे हैं उन्हें तो आगे जाने दिया जा रहा है लेकिन जो लोग कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं उनके चालान काटे जा रहे हैं। हजीरा, नदी गेट, बारादरी चौराहा, गोला का मंदिर, झांसी रोड, इंदरगंज, पड़ाव सहित सभी थाना क्षेत्र में पुलिस स त नजर आ रही है। पुलिस ने इस दौरान पुलिस ने यात्री वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया और जो वाहन चालक मास्क नहीं लगाए थे उनकी रसीद काटी गई।
लॉकडाउन के दौरान दूध की दुकानें खुलने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई जिसके चलते सांची पार्लर, अमूल दूध पार्लर की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आई तो दूधिए भी दुकानों पर दूध लेकर पहुंचे। इन दुकानों पर सुबह से ही दूध खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों को भय था कि 10 बजने के बाद दुकानें बंद न हो जाएं। इस दौरान कई दूधिए भी दूध लेकर पहुंचे। दूध की दुकानों के साथ-साथ मेडिकल स्टोर व पेट्रोलपंप पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई।