शहरवासी गर्मी से झुलसे
Jul 04 2020
ग्वालियर। ग्वालियर के आसपास मानसूनी सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन अब तक शहर में झमाझम बारिश का इंतजार है। बीच-बीच में बादल तो छाते हैं लेकिन तेज बरसात नहीं होती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गत दिवस भी आसमान खुला होने की वजह से तेज धूप और उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की वजह से लोगों को पसीना- पसीना होना पड़ा। हालांकि, शाम को सर्द हवाएं चलने से कुछ राहत जरूर मिली।
प्री मानसून के पहले ही मध्य जून में बारिश होने की वजह सेमानसूनी वर्षा के अच्छे संकेत मिले थे। प्री मानसून के दौरान भी हल्की-फुल्की बारिश होती रही। सिर्फ एक-दो बार ही तेज वर्षा हुई। जून के अंतिम सप्ताह में शहर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। कई बार बादल तो छाए लेकिनरिमझिम या बूंदाबांदी तक ही सीमित रहे। बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। सूरज ढलने के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आया और हल्की सर्द हवाएंचलने लगीं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में बारिश की संभावना है।
गर्मी और उमस से लोग परेशान
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सूर्य देवता ने तेज किरणों से लोगों को सताया। दोपहर के बाद तो हल्कीलू जैसा एहसास हुआ। मौसम विभाग का आकलन है कि कुछ ही दिन में बारिश का सिस्टम बन जाएगा और ग्वालियर में गर्मी से राहत मिलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









