मंदिरों से हटे अतिक्रमण, गौशालाओं की सुधरे दुर्दशा

Jul 04 2020

ग्वालियर। हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने दौलतगंज में आक्रोश सभा की जिसमें वरिष्ठ नेता विनोद जोशी ने कहा कि भगवान की मूर्तियों को कुछ तथाकथित लोग अपने स्वार्थ के कारण अलग कर निवास करते हैं। गुप्तचर विभाग चुप्पी लगाये रहता है। इससे हिन्दुओं की भावनाएं आहत होती हैं। इसका साक्षात सबूत दौलतगंज मंदिर है यदि प्रशासन ने पन्द्रह दिनों में अवैध कब्जा नहीं हटाया तो हमें खुद हटाने पर मजबूर होना पड़ेगा। सभी मंदिरों से अवैध कब्जे हटाने होंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में गौहत्या निवारण अधिनियम पारित होने का हम स्वागत करते हैं अब मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल का विस्तार किया सबसे पहले शिवराजसिंह चौहान की सरकार को गौहत्या निवारण अध्यादेश शीर्घ पारित करना चाहिए। जिलाध्यक्ष हरीदास अग्रवाल ने कहा कि गोले के मंदिर स्थित गौशाला को अत्यंत दयनीय स्थिति में है जिला एवं निगम प्रशासन ने शहर एवं गांव से गाय को लाकर यहां बंद कर दिया है। गायों को धूप और बरसात से बचने का कोई प्रबंध नहीं है. जिससे सैकड़ों गाये बीमारी से तडप रही हैं। पद्रह दिन में सुधार नहीं किया तो आन्दोलन करने हिन्दू महासभा सड़कों पर उतरेगी। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष बाबूलाल चौरसिया ने स बोधित किया। संचालन विनय श्रीवास्तव ने किया। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम लश्कर के नाम ज्ञापन सौंपकर पंद्रह दिन में समाधान करने की चेतावनी देते हुए आन्दोलन की घोषणा की।