पुलिस ने की स ती, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
Jul 04 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमितों की सं या बढ़ते ही जिला प्रशासन ने स ती शुरू कर दी है और शनिवार को किराना से लेकर सब्जी मंडी तक के शटर डाउन रखने के निर्देश दिए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस के वाहन सुबह से ही सायरन बजाते हुए सड़कों पर घूम रहे हैं तो गलियों में लोगों की भीड़ जमा न हो इसके लिए पैदल मार्च पास्ट पुलिस अधिकारी कर रहे हैं और जो लोग सड़कों पर निकल रहे हैं वह अपनी मजबूरी बता रहे हैं या फिर ड्यूटी कार्ड दिखा रहे हैं। पुलिस से नजर चुराकर कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के शटर खोले हुए थे जिन्हें पुलिस ने बंद करा दिए।
कोरोना वायरस जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए दो दिन बाजार बंद रखने के लिए कहा गया है। इस दौरान जरूरी सामान खरीदने के लिए राहत दी गई, लेकिन इस राहत पर शनिवार सुबह 10 बजे के बाद ब्रेक लग गया है। प्रशासन ने सुबह 10 बजे तक दूध, टोस्ट और अंडे की दुकानें खुलने की अनुमति दीं लेकिन इनके शटर भी 10 बजने से पहले ही डाउन हो गए, इस दौरान कुछ किराना कारोबारियों ने दुकानों के शटर आधे खोलकर कारोबार किया। पुलिस की नजर पड़ते ही इन्हें भी डाउन करा दिया गया। शनिवार की सुबह बाजारों में दूध और टोस्ट, ब्रेड खरीदने के लिए जहां ग्राहकों की भीड़ थी तो वहीं सब्जी, फलों के ठेलों पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी। प्रशासन द्वारा सब्जी और फलों पर पाबंदी लगाई गई थी लेकिन इसके बाद भी बाजारों में यह ठेले खड़े नजर आए जिस पर पुलिस कप्तान ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। कप्तान का आदेश मिलते ही पुलिस जवान बाजारों में खड़े सब्जी और फल वालों को खदेडऩे में जुट गए इस दौरान पुलिस ने कई जगह बल का उपयोग भी किया। गलियों के बाहर जो लोग मजमा लगाए बैठे थे उन पर कार्रवाई की गई।
खुली रही सब्जी मंडी
प्रशासन द्वारा दो दिन तक बाजारों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसके चलते फल, सब्जी मंडियों को भी बंद रखने के लिए कहा गया है, लेकिन शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज में रात 9 बजे से सुबह तक जमकर कारोबार हुआ। सब्जी खरीदने वालों की मंडी में अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी और शारीरिक दूरी का पालन करना तो छोड़ो कई लोग मास्क लगाकर ही नहीं बैठे थे। मंडी खुले होने की खबर पुलिस कप्तान नवनीत भसीन को लगी तो उन्होंने जनकगंज थाना प्रभारी पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। कप्तान की नाराजगी के बाद पुलिस ने मंडी में पहुंचकर डंडे के बल पर सब्जी बेचने वालों को खदेड़ दिया।
दूध के लिए लगी रहीं कतारें
शनिवार को सुबह 6 बजे से दूध की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी और बंद के दौरान दूध, दही, पनीर के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसे देखते हुए सुबह से ही खरीदारी करने के लिए शहरवासी पहुंच गए थे, जिनके घर पर दूधिया आते हैं वह नहीं आए जिससे लोगों को बाजारों से खुला व पैकेट का दूध खरीदना पड़ा। दूध की दुकानों पर आज अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी। शनिवार सुबह दूध के साथ-साथ टोस्ट और ब्रेड की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही थी। सुबह दवाईयों की दुकानों और पेट्रोल पंपों पर लोग कतार में खड़े नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









