भाजपा जिलाध्यक्ष ने परमार्थ आश्रम में किया पौधारोपण

Jul 03 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने बेला की बावड़ी पर स्थित परमार्थ आश्रम में पौध रोपण किया। इस अवसर पर आम ,नींबू, जामुन ,जामफल ,पीपल एवं बरगद के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर श्री माखीजानी कहा कि पेड़ हमारे यहां पूजनीय है। हमें पौध रोपण के साथ उनकी रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना जिस प्रकार से देश में फैलती जा रही है यह चिंताजनक है लेकिन इस चिंता को तभी दूर  किया जा सकता जब हर व्यक्ति इसके लिए बनाई गई गाइड लाइन का पालन करेंगे। ऐसा करके हम स्वयं को ही नहीं अपने परिवार, समाज, प्रदेश एवं देश को इस महामारी से बचाने में कामयाब होंगे। श्री माखीजानी ने कहां की कोरोना काल में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए व्यक्ति को बिना कार्य के घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। 
इसी क्रम में शुक्रवार सुबह नीम चांदोबा ग्राम में सि स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित हेल्थ चैकअप कैंप तथा वार्ड 59 की पार्षद श्रीमती करुणा सक्सेना द्वारा आयोजित आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के संत समर्थ तीर्थ ने की। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा, स्वतंत्र सक्सेना, महेश कुशवाह, अजय महेंद्रु, विवेक भार्गव, मुरारी लाल मित्तल, अलकेंद्र शर्मा आदि नेतागण उपस्थित थे।