ऑटो चालकों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Jul 03 2020

ग्वालियर। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में ऑटो चालकों की हालत बद से बदतर होती जा रही है उस पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने उनकी बिल्कुल कमर तोड़ दिए ऐसे में मार्क्सवादी क युनिस्ट पार्टी के बैनर तले ऑटो चालकों ने शुक्रवार को ग्वालियर के फूलबाग चौराहे से कलेक्ट्रेट चौराहे तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया ऑटो चालकों की मांग है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर अंकुश लगाया जाए और ऑटो चालकों की बिगड़ती आर्थिक हालत को देखते हुए उन्हें शासन द्वारा आर्थिक मदद दिलाई जाए।