टाटा मोटर्स के वर्कशॉप पर हुई कथित मारपीट व फायरिंग का वीडियो वायरल

Jul 03 2020

ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड पर झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें मारपीट के साथ फायर किए जाने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। बताया जा रहा है ये वीडियो 1 जुलाई का है, जब टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर पर स्टाफ और कस्टमर के बीच एक एक्सीडेंटल गाड़ी को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। झांसी रोड थाना प्रभारी रमेश शाक्य के अनुसार टाटा मोटर्स के सर्विस मैनेजर ने 1 जुलाई को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि रोहित शर्मा नामक कस्टमर ने 30 जून को अपनी गाड़ी सर्विस सेंटर पर डाली थी। 1 जुलाई को रोहित अपने साथियों के साथ गाड़ी लेने गए थे। गाड़ी की सर्विस क प्लीट नहीं हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने अमन जैन की शिकायत पर रोहित और उसके साथियों के खिलाफ व दूसरे पक्ष उदय शर्मा की फरियाद पर क्रॉस केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने झगड़े में फायरिंग की बात से इंकार किया है साथ ही किसी वायरल वीडियो को लेकर अनिभिज्ञता जताई है। वहीं टाटा मोटर्स के सेल्स एक्जीक्यूटिव अब्दुल वाहिद का कहना है मामला वर्कशॉप से जुड़ा है। 30 जून को एक एक्सीडेंटल गाड़ी वर्कशॉप में आई थी। गाड़ी के एसी क प्रेशर में खराबी थी। कस्टमर क प्रेशर वारंटी में लेना चाहता था। जाहिर सी बात है गाड़ी एक्सीडेंटल थी इसलिए वारंटी का लाभ दिया नहीं जा सकता था। 1 जुलाई को जब कस्टमर अपने 6-7 साथियों के साथ आया तो शराब के नशे में थे और हाथ में पैट्रोल से भरी बोतल थी। सर्विस सेंटर में रखी गाडिय़ों में आग लगाने की धमकी देने लगा। रोकने पर कस्टमर ने गाली-गलौच शुरू कर दी, सर्विस सेंटर में मौजूद सीनियर स्टाफ से मारपीट कर भागने की कोशिश की। इसके बाद स्टाफ ने पकड़ लिया। सेल्स एक्जीक्यूटिव ने फायरिंग की आशंका भी जताई है। उधर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर झगड़े का एक वीडियो वायरल हुआ। दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो टाटा मोटर्स पर हुए विवाद का है। जिसमें मारपीट की तस्वीरों के साथ ही फायरिंग की आवाज भी सुनी जा सकतीं हैं। इस वीडियो की प्रामाणिकता की हम पुष्टि नहीं करते। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।