वृद्धा का शव मिला 2 दिन से थी लापता

Jul 03 2020

ग्वालियर। थाना महाराजपुरा क्षेत्र में पुलिस को एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पहाड़ी पर झाडिय़ों में मिला है। पुलिस ने शव को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार कलावती पत्नी रामसेवक नरवरिया निवासी विक्रमपुर की पहाडिय़ा पर निवास करती थीं। एक जुलाई को वे अपने रिश्तेदार के घर मिलने के लिए निकली। इसके बाद वे लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने सोचा कि वे वहीं रुक गईं हैं। इसलिए उन्होंने चिंता नहीं की। शुक्रवार को सुबह पहाड़ी से निकल रहे एक व्यक्ति ने देखा कि महिला का शव झाडिय़ों से बिंधा पड़ा है, इसकी सूचना उन्होंने आसपास के लोगों को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  पुलिस के अनुसार एक जुलाई को वृद्धा अपने घर से निकली। जैसे ही वे पहाड़ी पर पहुंची तो झाडिय़ों में उलझकर गिर गईं। चूंकि आंखों से उन्हें कम दिखता था तो वे वहीं थककर बैठ गईं। उन्होंने आवाज भी दी लेकिन घर दूर बने होने पर किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। उनके शरीर के कई हिस्सों में झाडिय़ों के कांटे के जम बने हुए हैं। पुलिस ने महिला की शिनात के प्रयास किए तो हाल ही में उनको पता और नाम मिल गया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।