तीन चोरों को मय चोरी के माल सहित किया गिर तार

Jul 03 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  नवनीत भसीन द्वारा चोरों एंव लुटेरों की धरपकड़ हेतु ग्वालियर जिले में चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक, शहर-मध्य पंकज पांडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर नागेंद्र सिंह सिकरवार ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को चोरों एवं लुटेरों की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में तथानगर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर नागेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना बहोड़ापुर पुलिस की एक टीम बनाकर चोरों व नकबजनों की पतारसी हेतु लगाई गई थी। थाना प्रभारी बहोड़ापुर दिनेश राजपूत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई विगत दिनों थाना बहोडापुर क्षेत्र में चोरी करने वाले चोरों को इन्द्रिरा कॉलोनी के आसपास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बहोड़ापुर ने थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 03 शातिर चोरों को धर दबोचा। पकड़े गये चोरों से पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम सोनू उर्फ गंगू पुत्र धर्मवीर कोरी निवासी इन्द्रिरा कॉलोनी, टंकी के पास, ग्वालियर,  आमिरपुत्र समशाद खॉन वासी इन्द्राकॉलोनी, इमाम बाडे के पास,  रविपुत्र अतर सिंह धाकड़ उम्र 19 साल निवासी न्यूफोर्ट व्यू कॉलोनी ग्वालियर बताया। गिर तार चोरों के कब्जे से नगद 02 लाख 65 हजार रूपये, 1.5 कि. ग्रा चॉदी, 03 मंगलसूत्र, झुमकी, टॉप्स, बाली, अगूठी, व अन्य सोने के जेवरातों को बरामद कर लिया गया है। कुल सामान बरामदगी 6 लाख रूपये।
ज्ञात हो कि फरियादी माहेश्वरी पुत्र स्व. श्रीराम कुमार सागरिया निवासी इन्द्रिरा कॉलोनी द्वारा थाना बहोड़ापुर पर आकर सूचना दी कि कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके घर का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे 04 लाख 50 हजार रूपय नगद व सोने-चॉदी के जेवरातों की चोरीकरकेलेगये है। उक्त सूचना पर से थाना बहोड़ापुर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया था।
सराहनीय भूमिका : उक्त शातिर चोरों को गिर तार करने में थाना प्रभारी बहोडापुर दिनेश ंिसंह राजपूत, संगीता मिंज,वीरेन्द्र सिंह कुशवाह,  अभिशेक शर्मा, जसविंदर सिंह, अचल शर्मा, अनूप गुर्जर, अनुज जाट की सराहनीय भूमिका रही।