भारत के स्वच्छतम शहर ‘इंदौर’ ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में एक उत्कृष्ट मिसाल पेश की
Jul 03 2020
मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर स्वच्छ भारत के लिये अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए, स्वच्छ भारत अभियान का नेतृत्व करने में सबसे आगे है। इस शहर ने प्लास्टिक अपशिष्ट को संभालने और उसका पुनःचक्रण करने की कई पहलों से मापदंड स्थापित किये हैं और दूसरों के लिये अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसलिए, इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि इंदौर को लगातार तीसरे वर्ष ‘भारत के स्वच्छतम शहर’ की उपाधि मिली है। ‘इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे’ के अवसर पर मध्यप्रदेश से ताल्ल्ुक रखने वाले एण्डटीवी के कलाकार बता रहे है कि सिंगल-यूज प्लास्टिक को कम करने का साधारण प्रयास कैसे प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन में मदद कर सकता है।
एण्डटीवी के हप्पू की उलटन पलटन में दबंग राजेश की भूमिका निभा रहीं कामना पाठक इंदौर की हैं। देश का स्वच्छतम शहर बनने पर सभी इंदौरवासियों को बधाई देते हुए कामना ने कहा, ‘‘मैं खुद इंदौरी हूँ, इसलिये प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में इंदौर के निवासियों ने जो उपलब्धि हासिल की है, उससे मैं गर्व महसूस करती हूँ। उनकी लगन के परिणाम दिखाई दे रहे हैं, पूरा शहर बदल गया है और दूसरों के लिये मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। सभी को इन परिणामों और प्रयासों के लिये बधाई। उन सभी इंदौरवासियों को भी बधाई, जिन्होंने सिंगल-यूज प्लास्टिक को कम करने के लिये कदम उठाये हैं। ऐसे संयुक्त प्रयास से ही बदलाव आ सकता है।’’
एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में गुड़िया की भूमिका निभा रहीं सारिका बहरोलिया ने कहा, ‘‘सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण और उसके अपशिष्ट प्रबंधन में मध्यप्रदेश के प्रयासों पर मुझे गर्व है। यह बहुत बड़ा कदम है, जिसने सभी के लिये एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को सिंगल-यूज प्लास्टिक्स के उपयोग को कम करने के लिये संयुक्त प्रयास करने चाहिये। इसके कई विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे कपड़े और जूट की थैलियाँ या पेपर बैग्स और बायोडिग्रडेबल कैरी बैग्स, जो काफी किफायती भी हैं। इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर आइये हम सभी अपना प्रयास करें और पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार नागरिक बनें।’’
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









