तिस्वा ने लॉन्च किया रेन रोमांस कलेक्शन; इस मॉनसून को बनाएं जादुई
Jul 03 2020
इस कलेक्शन में खूबसूरत ल्युमिनैरीज हैं, जो उस जगह की खूबसूरती बढा देती हैं जहां इन्हें लगाया जाता है
उषा के लक्जरी लाइटिंग ब्राण्ड तिस्वा ने अपना रेन रोमांस कलेक्शन लॉन्च किया है। इस कलेक्शन में ऐसी प्रीमियम डेकोरेटिव लाइट्स हैं, जो इस मॉनसून में आपके घरों में खास जादुई अहसास लेकर आयेंगी। लाइटिंग सॉल्यूशंस के पहले से वर्सेटाइल पोर्टफोलियो के अलावा, यह नया कलेक्शन गिरती बारिश की विशुद्ध सुंदरता से प्रेरित है। कई स्टाइल्स में उपलब्ध हाथ से बने और कलात्मक शैंडेलीयर, पेंडेंट और वाल-लाइट्स काँच को तोड़ते हुए आती बारिश की बूंदों जैसे दिखते हैं। यह अपना प्रकाश बनाये रखते हुए लाइटिंग को बढ़ाने के लिए प्रकाश की एक और चमक बिखेरते हैं।
तिस्वा के इस नये कलेक्शन की डिजाइन कंटेम्परेरी है। इसमें एल्युमर और ईलोवी सीरीज हैं। बारीकी से डिजाइन की गई एल्युमर सीरीज उन क्लासिकल एलिमेन्ट्स से प्रेरित है, जो आग की ऊर्जा और पानी की शीतलता को साथ लेकर आते हैं। इधर ईलोवी सीरीज की प्रेरणा रिमझिम टपकती बूंदों से ली गई है, जो इसके बारिश की आकृति के काँच में झलकती हैं।
तिस्वा के रेन रोमांस कलेक्शन के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए श्री विकास गांधी, सीनियर वीपी एवं बिजनेस हेड- लाइटिंग एंड प्रीमियम फैन्स ने कहा, ‘‘नया कलेक्शन डिजाइन और टेक्नोलॉजी में आधुनिक है। इसकी प्रेरणा पानी और प्रकाश द्वारा निर्मित संतुलन का प्राचीन दर्शन है। आधुनिकता और पारंपरिक का मेल इसे सुंदर घर की इच्छा रखने वाले और अपने घर को बेहतर बनाने वाले समझदार लोगों के लिये एक उम्दा कलेक्शन बनाता है।’’
तिस्वा की हर लाइट बेजोड़ फीचर्स के कॉम्बिनेशन को पेश करती है। इसमें कलर कंट्रोल, इंटेंसिटी कंट्रोल और मोशन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। शैंडेलीयर्स के अलावा तिस्वा लाइटिंग समाधानों की एक विविधतापूर्ण श्रृंखला की पेशकश करता है, जैसे यूरोपीयन और इजीप्टियन कलेक्शंस, जिनमें एंबियंट लाइटिंग कॉन्सेप्ट्स, एलईडी डिजाइनर रेन्ज, टेबल और फ्लोर लैम्प, वाल लाइट, पेन्डेन्ट, आर्किटेक्चरल और उपयोगिता वाले लाइटिंग प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो हर जरूरत से मेल खाते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









