गर्मी और उमस से लोगों का जीना हुआ दूभर

Jul 02 2020

ग्वालियर। लगातार बिगड़ैल मौसम के कारण अब लोगों का जीना दुभर होता जा रहा है, गुरुवार को फिर सुबह से तेज गर्मी और उमस ने हालत बिगाड़कर रख दी है, लोगों की समझ में नही आ रहा वह करें तो क्या। यह हालात तब हैं, जबकि बरसात वाला आषढ़ माह रनिंग में है और चार दिन बाद रिमझिम फुहारों वाला श्रावण मास भी शुरू हो जाएगा, इसके बावजूद भी जेठ माह जैसी तपन अब लोगों की सहनशीलता से परे है, लोग आसमान ताक कर बरसात की आस जोह रहे हैं, लेकिन कुछ बादलों के टुकड़े मुंह चिढ़ाते ही दिख रहे हैं। अनमने मौसम के कारण लोगों की अब कार्यक्षमता भी प्रभावित होने लगी है। अब न तो पंखे चैन दे रहे हैं और न ही कूलर सुकून। एसी भी दोपहर को हांफने लगते हैं।
गर्मी से ज्यादा उमस बेचैनी का कारण बनी हुई है। जुलाई शुरू होने के बाद भी जिस तरह का मौसम अब न तो मन को रास आ रहा है और न ही शरीर ही इसे झेल पा रहा है। इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। लोग ठीक से काम भी नहीं कर पा रहे, वहीं चारदीवारी से बाहर निकलने तक की हि मत नहीं हो रही, भले ही लपट नहीं चल रही, लेकिन बाहर का मौसम और चिपचिपाहट भरा पसीना अहम है। घरों के भीतर भी सुकून तो नहीं, लेकिन गर्मी से कुछ राहत जरूर दे रहा है। बाजारों में दोपहर के बाद लोग कम ही दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में गर्मी से बचने का एक मात्र उपाय शीतल पेय ही थे, इससे इनका धंधा अच्छा चलता रहा। वहीं गर्मी के कारण द तरों में काम करने वालों पर भी बुरी बीत रही है। धूप के कारण बाहर निकलना संभव नहीं अंदर उमस चैन नहीं लेने दे रही।