सायबर सेल ने 2 माह मे 6 लाख से अधिक कीमत के 41 मोबाईल खोजे

Jul 02 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए ग्वालियर सायबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सत्तप्रयास कर विगत 2 माह में 6 लाख से अधिक कीमत के 41 से अधिक मोबाइलों को सर्च कर उन्हे मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया।
 ज्ञात हो कि विगत वर्ष पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा नवीन पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर में स्थित सायबर सेल मे बनाई गई एकल खिड़की पर शिकायतकर्ताओं द्वारा मोबाईल गुमहोने संबधी आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाईलों को सर्च कर विगत 2 माह मे ओपो, नोकिया, वीवो, एमआई, जिओ, शाओमी, सेमसंग, जीओनी, रियलमी एवं रेड-मीआदि कंपनियों के 06 लाख से अधिक कीमत के 41 से अधिक मोबाइलों को खोज कर मोबाईल मालिकों को वापस सुपुर्द किये गये। मोबाईल मालिकों द्वारा सायबर सेल की टीम को मोबाईल सर्च करने के लिए धन्यवाद भी दिया साथ ही उन्होने ग्वालियर पुलिस द्वारा सायबर संबंधी अपराधों से बचने हेतु  चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना भी की।
सराहनीय भूमिका: उक्त मोबाईलों को सर्च करने मे प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक मनोज सिंह परमार, आरक्षक के.पी.एस यादव, संजय जादौन, आशीश शर्मा, आकाश पाण्डेय, पुष्पेन्द्र लोधी, अंजनी चंदेल की सराहनीय भूमिका रही।