परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात को डायल-100 सेवा ने बचाया
Jul 01 2020
ग्वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना जनकगंज के अंतर्गत गुप्तेश्वर मंदिर के पास एक नवजात बच्ची मिली है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिला पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर एवं थाना जनकगंज को सूचित करते हुये डायल-100 एफ़.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ़.आर.व्ही स्टाफ आरक्षक विजय सिंह यादव और पायलेट रवि यादव द्वारा मौके पर पहुँचकर नवजात बच्ची को डायल-100 वाहन से ले जाकर उपचार हेतु कमला राजे शासकीय अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया। डायल-100 एफ़.आर.व्ही. से प्राप्त जानकारी अनुसार एक नवजात बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति गुप्तेश्वर मंदिर के पास कार्टून (डिब्बे) में छोड़कर चला गया था। नवजात बच्ची को डायल-100 एफ़.आर.व्ही स्टाफ द्वारा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत उसे पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया गया। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









