सांसद शेजवलकर ने मृतकों के परिजनों को चैक सौंपा

Jul 01 2020

ग्वालियर। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने डबरा शादी समारोह में ग्वालियर से गये, अमन पुत्र सुरेश बाथम व काजल बाथम पुत्री पप्पू बाथम के नदी में डूबकर मृत हो जाने के कारण उनके घर जाकर 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि सरकार आपके हर दुख सुख में साथ है, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आपको तुरंत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही और जो भी संभव होगा आपकी मदद की जाएगी ।
इस अवसर पर ग्वालियर महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व पार्षद हेतराम बाथम, रामजीलाल मांझी, विशन पारछे,धीरू यादव,डालचंद जोसी, गोपी राठौर, रामकिशन कुशवाह, बंटी प्रजापति,रफीक खान उपस्थित थे।
 डबरा में ग्राम सिलेथा निवासी दयाराम पुत्र भैयालाल के यहां शादी समारोह में समिलित होने ग्वालियर लधेड़ी किला गेट बड़ा मंदिर निवासी सुरेश बाथम का पुत्र अमन आयु 10 वर्ष एवं पप्पू बाथम की पुत्री काजल आयु 18 वर्ष काली माता के पास डबरा में नदी में नहाते समय गहराई होने के कारण पानी में डूब कर मृत हो गए थे। जिस पर मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग के आदेश अनुसार दोनों मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी।