जय अग्रवंश सेवा संगठन ने किया कोरोना कर्मवीरों योद्धाओं का स मान

Jul 01 2020

ग्वालियर। हम सबको विदित है कि इस समय हमारे देश प्रदेश के साथ साथ ग्वालियर शहर में भी कोरोनावायरस जैसी महामारी ने अपने पैर पसार रखें है ऐसे में जनता की रक्षा और सुरक्षा करना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है पर ऐसे समय में अपना घर परिवार छोड़ कर दिन रात भूखे प्यासे रह कर हमारे शहर का शासन प्रशासन पुलिस डिपार्टमेंट डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ साथ पत्रकार एवं नगर निगम सफाई कर्मचारी पूरी तन्मयता से जनमानस की सेवा कर रहे हैं ऐसे में हम उनके लिए जो भी करें वह बहुत कम है पर हम यदि उनकी हौसला अफजाई करते रहे तो उनको और हि मत मिलती है इसी सोच के साथ भारत वर्ष की सामाजिक संस्था जय अग्रवंश सेवा संगठन ने बुधवार से कोरोना कर्मवीर योद्धाओं का स मान करना प्रारंभ किया है जिसकी शुरुआत जय अग्रवंश सेवा संगठन ने ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह अपर कलेक्टर किशोर कान्याल, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं डॉ रजनीश नीखरा को कोरोना कर्मवीर योद्धा स मान पत्र प्रदान करने के साथ की। आज कोरोना कर्मवीर योद्धाओं का स मान करते वक्त जय अग्रवंश सेवा संगठन के अध्यक्ष नारायण दास बृजवासी सचिव संतोष राज अग्रवाल, अतुल खंडेलवाल, मनीष बांदिल, पवन गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। जय अग्रवंश सेवा संगठन आप सभी से अनुरोध करता है कि आप भी समाज सेवक है या किसी समाज सेवक के वारे में जानते हैं तो उनके फोटो के साथ जानकारी हमें भेजें ताकि हम उनको भी स मानित कर सकें समाज सेवा किसी भी प्रकार से की जा सकती हैं पत्रकार बंधु डाक्टर पुलिस डिपार्टमेंट सफाई कर्मचारी समाजसेवी संस्थाओं या किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा हो हमें जानकारी भेजने की कृपा करें जय अग्रवंश सेवा संगठन नारायण दास बृजवासी मोर गली सराफा बाजार लश्कर व्हटसप न बर 9165852225 ।