वृद्ध आश्रम में एडीजीपी ने भेंट किया वाटर कूलर

Jul 01 2020

ग्वालियर। अपने अलग-अलग तरह के सेवा प्रकल्पों के जरिये जरूरत मंदों की मदद करने के क्रम में ग्वालियर संभाग  राजबाबू सिंह ने बुधवार को सेन्थरी में वृद्ध आश्रम में वाटर कूलर भेंट किया। उन्होंने यहां रहने वालों को भगवत गीता भी भेंट की तथा जीवन मे इसकी उपयोगिता के बारे में भी सभी को विस्तार से जानकारी दी। श्री सिंह गोला का मंदिर पर निगम की गोशाला में भी अवलोकन करने पहुंचे। उनके और लाल टिपारा की गौशाला के संतों के प्रयासों से घाटीगांव में रानी घटी में विशाल गौशाला का निर्माण किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ग्वालियर संभाग, राजा बाबू सिंह, न केवल एक कर्मठ पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। वे पर्यावरण को लेकर भी संवेदनशील हैं और लोगों में पर्यावरण के प्रति चेतना लाने के लिए भी प्रयासरत हैं।