लॉयंस क्लब ने नए सत्र की शुरुआत सेवा पर्व से की

Jul 01 2020

ग्वालियर। लॉयंस क्लब गवालिओर ने नए सत्र 2020, 2021 की शुरुआत बहोड़ापुर स्थित  कुष्ट  आश्रम पर  बुधवार को सेवा पर्व से की। इस अवसर पर ह्यस्रद्व ग्वालियर प्रदीप तोमर ओर  भाजपा पार्षद गौरी रिंकू परमार भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर  सभी पदाधिकारियों  ने कहा कि सेवारत रहना ही  लॉयंस का मूल मंत्र है। लॉयंस के इस सेवा कार्य के दौरान आश्रम में रहने वालों को फल के साथ मास्क ओर सेनेटाइजर वितरित किये। साथ ही सभी से कोरोना के बचाव के उपायों का पालन करने की अपील भी की।