5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की मांग को लेकर सांसद व पूर्व मंत्री को ज्ञापन दिए
Jun 30 2020
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्त सचिव एवं शाखा अध्यक्ष एवं जोनल सचिव फेडरेशन ग्वालियर जोन एसके जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल, नियमित कर्मियों व पेंशनर्स को 5 प्रतिशथ प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की मांग को लेकर ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर एवं पूर्व खाद्य मंत्री प्रदु न सिंह तोमर से अलग-अलग मिला वह उन्हें मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें लिखा गया है कि पूर्व कि कांग्रेस नीत सरकार द्वारा माह मार्च 2020 से 5 प्रतिशत डी ए की बढ़ोतरी की गई थी, परंतु भाजपा नीत सरकार ने आते ही उक्त 5 प्रतिशत डी ए बढ़ोतरी पर रोक का आदेश जारी कर दिया था जिसकी वजह से प्रदेश के समस्त शासकीय/ विद्युत कर्मियों व पेंशनर्स व उनके परिवार में आक्रोश व्याप्त है व इसका असर प्रदेश में होने वाले आगामी 24 उपचुनावों पर निश्चित ही पड़ेगा ऐसा प्रतीत होता है। अत: चुनाव पूर्व नियमित कर्मियों के साथ ही पेंशनर्स को भी उक्त 5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी किए जाने का आदेश जारी किए जाने का आग्रह किया गया है ज्ञापन को प्राप्त कर सांसद विवेक शेजवलकर व पूर्व मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर दोनों ने ही उक्त समस्या को मु यमंत्री से चर्चा कर उसका सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया है ज्ञापन देने वालों में एस के जायसवाल, जेपी नामदेव, लोकेश पचौरी, राजेंद्र शर्मा, अनिल सक्सेना व मदन गुप्ता, एन एस गुप्ता, आर आर कान्हेरे, मोहन अकोलकर, एआर कुरेशी, अजय सिंह कुशवाहा, आरके गुप्ता, एस के संत, एन आर अतरौलिया आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









