कांग्रेस पार्टी ने काली पट्टी बांधकर भाजपा सरकार के खिलाफ काला दिवस मनाया
Jun 30 2020
ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में किला गेट चौराहे पर काला फीता एवं मुंह पर काला रुमाल बांधकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश में बनाई गई। शिवराज सरकार का विरोध करते हुए काला दिवस मनाया गया।
प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम कर रही थी उस सरकार को नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा करोड़ों रुपए का जो सौदा किया और लोगों को तोड़ा जिससे भारतीय जनता पार्टी की गठजोड़ करके सरकार बनाने का प्रदेश में जो कार्य किया वह निंदनीय एवं संविधान के खिलाफ है। आज सुचिता - स्वच्छता और संविधान की बात करने वाली यह भारतीय जनता पार्टी इन सारी चीजों से विमुख हो गई है । कमलनाथ की सरकार जो प्रदेश में गरीबों- मजदूरों ,व्यापारियों किसानों नौजवानों के हित में और महिलाओं को स मान देने के कार्य कर रही थी। उस सरकार के विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बनाने का जो काम भाजपा के द्वारा किया वह बेहद शर्मनाक है। इस घटना की पूरे प्रदेश का हर व्यक्ति निंदनीय मान रहा है और भाजपा सरकार जो 100 दिन पूरे होने की बात कर रही है। इस दौरान प्रदेश के हित में एक भी कार्य नहीं किया गया। मंगलवार को काले दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते हुए आने वाले चुनाव में कांग्रेश पूरी मजबूती के साथ जनता के अपार सहयोग से फिर से सत्ता में आएगी और कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में पुन: कांग्रेस की सरकार स्थापित होगी। इसके लिए जनता पूरी तरह मन बना चुकी है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अशोक प्रेमी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कृष्णराव दीक्षित, केदार किरार, पूर्व पार्षद केशव माझी, ओम प्रकाश दुबे, नवीन भद्कारिया, जे जाफरी, सतीश मिश्रा, मनोज गोस्वामी, मोनू अहिरवार, मदन गुप्ता, कादिर खान, शंभू दयाल शर्मा, छुट्टन राजोरिया, चरण सिंह नरवरिया, तोहिद खान, मोहिन बैग, राकेश कुमार राघव, मनीष उपाध्याय, राकेश खटीक, नितिन भदकारिया, मोहित दीक्षित, असलम खान, नितिन चौहान, रमेश कुमार, विनोद शर्मा, सिद्धार्थ अग्रवाल, आशीष शर्मा, अमन संखवार, मनीष शर्मा, सौरव शर्मा, आशू अली सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
उधर 30 जून को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के गोले के मंदिर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव श्रीवास पप्पू के दीनदयाल नगर गेट मुरार ब्लॉक के अध्यक्ष विनोद जैन के बारादरी चौराहा थाटीपुर ब्लॉक के अध्यक्ष के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव के थाटीपुर चौराहा इंदरगंज ब्लॉक के अध्यक्ष के अध्यक्ष राकेश गुर्जर के अखिलेश्वर चौराहा पर अध्यक्षों के नेतृत्व में काला दिवस के रूप में मोन धरना दिया गया इस धरने में भारतीय युवा कांग्रेस कांग्रेस के भारतीय युवा कांग्रेस कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह सिंह, जिला संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खान मल्लू, जिला संगठन मंत्री पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष रमेश पाल, उप नेता पार्षद चतुर्भुज धनओलिया सभी धरनों में शामिल हुए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









