कोली समाज ने कांग्रेस पार्टी से हिस्सेदारी के नाम पर मांगे चार टिकट
Jun 29 2020
ग्वालियर। अखिल भारतीय कोली समाज ने ग्वालियर चंबल संभाग के 16 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में समाज के 4 सीटों पर कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगे गए हैं। यह बात एक प्रेस वार्ता के दौरान समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ एम एल माहोर ने कही।
डॉक्टर माहौर ने बताया कि कोली समाज विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी का समर्थक एवं परंपरागत वोट बैंक रहा है परंतु अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित विधानसभा वार सीटों पर कोली समाज के प्रतिनिधियों को सत्ता में भागीदारी हेतु प्रतिनिधित्व अर्थात सामाजिक सं या के आधार पर विधानसभा लोकसभा एवं राज्यसभा में महत्व नहीं दिया गया। जिसको लेकर समाज कांग्रेस पार्टी से असंतोष है। डॉ माहोर ने बताया कि ग्वालियर अंचल में 2,73, 700 समाज की सं या है। उसके बावजूद भी समाज को कोई भी संगठन और सत्ता में महत्वता नहीं दी जा रही है जिसको लेकर असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा उपचुनाव में गोहद सीट से डॉ एम एल माहोर, डबरा वृंदावन कोरी, करेरा सुरेंद्र कोली, अंबाह से आर एस माहोर को टिकट दिया जाए अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव में इस बार समाज की हिस्सेदारी नहीं की गई तो पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है इस अवसर पर आर एस माहोर, राकेश माहोर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









