मोरार टीचर एसोसिएशन ने कोचिंग खोलने की मांग की

Jun 29 2020

ग्वालियर। मोरार टीचर एसोसिएशन ने ग्वालियर टीचर एसोसिएशन के साथ मिलकर ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के काफिले का घेराव किया। जिसमें उन्हें अपनी समस्यों से अवगत कराते हुए कोचिंग खोलने का आश्वाशन मांगा। जिसमे उन्होंने 30 जून तक का इंतज़ार करने का कहा है कि सरकार जल्द से जल्द कोचिंग खोलने पर विचार करेगी। अगर हमारी ये मीटिंग असफल होती है तो अब व्यापक जन आन्दोलन होगा। इस कार्यक्रम में मोरार टीचर एसोसिएशन के सभी सदस्य बड़ी सं या मे उपस्थित हुए इसके लिए एसोसिएशन सभी का आभार व्यक्त करता है। 
हमें इसी तरह आगे आकर अपने हक की लड़ाई लडऩी होगी ये लड़ाई मेरी या आपकी अकेली नही है हम सब की लड़ाई है तो आइए हम  सभी मिलकर इस आंदोलन को व्यापक बनायें।