मुनि प्रतीक सागर का 22 वां चातुर्मास के लिए भव्य मंगल प्रवेश आज

Jun 29 2020

 ग्वालियर। गाणचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराजके शिष्य का क्षेत्र में क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज का सोनागिर क्षेत्र में 27 साल बाद चातुर्मास के लिए भव्य मंगल प्रवेश 30 जून को शाम 4 बजे करेगे। उनके मंगल प्रवेश पर सोनागिर क्षेत्र के सभी आचार्य उपाध्याय, मुनिराज, आर्यिका माताजी, क्षुल्लकश्री अगवानी करने पहुचेगे। 
  चातुर्मास के प्रचार संयोजक सचिन जैन आदर्श ने बताया कि सोनागिर में मुनिश्री के मंगल प्रवेश को लेकर तैयारियां पूर्ण  हुई।  मंगल प्रवेश में जैन ध्वज, बैंड, और हाथों से तालिया के साथ बर्तना बाजकर आगवानी करेगे। भट्टारक कोठी सोनागिर एवं संयोजन दिगंबर जैन युवा जागरण संघ ग्रेटर ग्वालियर सहित सोनागिर मदिंर कमेठी मुनिश्री की अगवानी सोनागिर विश्राम गेस्ट हाउस से करेगे। मंगल प्रवेश पर महिलाएं केसरिया वस्त्र व पुरुष सफेद वस्त्र पहनकर व मास्क लगाकर उनकी अगवानी करेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।