गधों पर बैठकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Jun 29 2020
ग्वालियर। डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतर चुकी है, हर रोज पुतला दहन व प्रदर्शन और धरने के बाद सोमवार को कांग्रेस द्वारा विरोध का अनोखा तरीका अपनाया गया। पहले तो कांग्रेसी इंदरगंज चौराहा पहुंचे और यहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के चेहरे लगाकर गधों पर बैठकर जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया, हालात बिगड़ें नहीं इसके चलते इस पूरे क्षेत्र में बड़ी सं या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वहीं एसडीएम भी मौके पर मौजूद थे। यहां से कांग्रेसी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए इसी मुद्रा में भारी भीड़ के साथ दालबाजार होते हुए नया बाजार चौराहा पहुंचे जहां प्रदर्शन समाप्त हुआ।
कौतूहल बना कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल के दामों के विरेध में इस तरह से गधे पर मालाएं पहनकर निकले कांग्रेसी राहगीरों के लिए भी कौतूहल बन गया। लोग जहां ते, वहीं रुक गए और इस नजारे का आनंद लेने लगे। वहीं दुकानदार दुकानों से बाहर आ गए। जिससे जगहृ-जगह जाम के हालात बन गए जिसे ठीक कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मीतेंद्र सिंह ने कहा कि यह तो आगाज है, यदि सात दिन के भीतर केंद्र और प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नहीं की तो फिर सारे शहर में एक साथ हल्ला बोला जाएगा। उन्होने कहा कि अब जन हित में यह संघर्ष थमने वाला नहीं, यदिइसी तरह पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ते रहे तो फिर जीना मुहाल हो जाएगा। कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब की लड़ाई लड़ती रही है और इस आंदोलन में जनता भी पार्टी के साथ है। यह रहे मौजूद कार्यवाहक अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, संगठन मंत्री लतीफ खान मल्लू, रमेश पाल, सुरेश श्रीवास, कुलदीप कौरव, बलवीर बोहरे, राहुल भदौरिया, देवेंद्र यादव, राजवीर सिंह, प्रेमसिंह कौरव, विकास शर्मा, रवि चौखट आदि मौजूद रहे। उधर यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने भी शहर में प्रदर्शन करते हुए बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी चलाकर प्रदर्शन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









