दबाव कम होने से नहीं हो रही बारिश
Jun 29 2020
ग्वालियर। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने ग्वालियर में अब तक दस्तक नहीं दी है। 48 घंटे के अंदर बारिश के आसार हैं। जिले में प्री-मानसून सीजन में अभी तक 23.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शहर में कई दिन से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते उमस भरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ाना शुरू कर दिया है। उड़ीसा कोस्ट के ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। यह अभी तक कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित नहीं हुआ है। इस कारण अंचल में मानसून सिस्टम सक्रिय होने में समय लग सकता हैं। गत दिवस का दिन ज्यादा गर्मी वाला बताया जा रहा है। दोपहर को तापमान में बढोत्तरी देखी गई।
सोमवार को सुबह से तेज हवाएं तो चलीं लेकिन आसमान में काले बादलों की स्थिरता नहीं देखी गई। इधर सुबह नौ बजे के बाद सूर्य देवता ने भी तेज रोशनी से लोगों को परेशान करना शुरू किया। दोपहर को 12 बजे ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन यह भी कुछ सेकंड के लिए हुई उसके बाद गर्मी और उमस देखी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









