पत्नी से दुखी युवक ने लगाई फांसी
Jun 28 2020
ग्वालियर। पत्नी के साथ छोड़ जाने से दुखी युवक ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग निवासी राहुल खटीक प्रायवेट जॉब करता है। उसने पानी की मोटर लगाई। इसके बाद अपने कमरे में पहुंचा और पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। हादसे का पता उस समय चला जब पौने चार बजे उसके बहनोई विकास धुर्वे उसे तलाशते हुए उसके कमरे में आए तो वह फंदे पर लटका हुआ था। मामला समझ में आते ही उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया।
पुलिस पड़ताल में पता चला कि उसके हाथ पर राहुल और किरण लिखा हुआ था। जब किरण के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कुछ माह पूर्व उसकी पत्नी एक युवक के साथ भाग गई, उसी समय से वह डिप्रेशन में चल रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









