उमस भरी गर्मी से अंचलवासी बेहाल

Jun 28 2020

ग्वालियर। दो दिन पहले अंचल में सक्रिय हुए सिस्टम के कमजोर होने से शहरवासी बीते चार दिनों से पड़ रही चिपचिपी व उमस भरी गर्मी ने अंचलवासियों को बेहाल कर रखा है। मानसून के अंचल में दस्तक देने के बाद छाए बादलों को देख शहरवासी बारिश के लिए आसमान को टकटकी नजरों से देख बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हंै। 
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक  बारिश के लिए अंचलवासियों को इंतजार करना होगा। रविवार सुबह आसमान में सूरज व बादलों के बीच चल रहे लुकाछिपी के खेल के चलते सूरज के तेवर भले ही बीते दिनों की तुलना में ढीले दिखाई दिए, लेकिन बढ़ी हुई आद्र्रता के चलते घरों में घुसी उमस शहरवासियों को चिपचिपी व उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। उमस भरी गर्मी का आलम यह है कि घरों के अंदर चल रहे पंखे व कूलरों की हवा भी गर्मी से राहत नहीं दे रहे हंै।         
मानसून की बारिश भले ही नहीं हो रही है लेकिन रोजाना आसमान में बादलेां के डेरेे के चलते अधिकतम पारे की चाल रोजाना बदलती दिख रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में पांच डिग्री कम होने पर 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम पारा 28.3 दर्ज किया गया, आज सुबह आर्द्रता 57 फीसदी दर्ज की गई जो बीते दिन की अपेक्षा 14 फीसदी कम रही। आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।