कांग्रेस ने मु यमंत्री का पुतला दहन किया

Jun 28 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने फूलबाग  गुरुद्वारे के सामने चौराहे पर अन्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाने के बावजूद भारतवर्ष  मे पेट्रोल एवं डीजल के दाम अधिक होने एवं मध्यप्रदेश में तो सर्वाधिक होने के कारण शहर जिला कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर पेट्रोल /डीजल के दामों को कम करने की मांग की।
शहर जिला कांग्रेस के निर्देश पर डीजल/पेट्रोल के दाम करने की मांग को लेकर ग्वालियर शहर में कांग्रेस के 72 मंडलम अध्यक्षो ने शहर के विभिन्न चौराहों पर प्रदेश के मु य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले दहन किये।
फूलबाग गुरुद्वारे पर पुतला दहन करने वालों में सर्वश्री डॉ देवेंद्र शर्मा, अमर सिंह माहौर, मोहन माहेश्वरी, इब्राहिम पठान, प्रवक्ता आनंद शर्मा, संतोष शर्मा, शरद साहू,संदीप दीक्षित, राकेश शर्मा, नाजिम खान, गोपाल सोलंकी, अय्यूब खान, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, गोविन्ददास अग्रवाल, शहजाद खान, पप्पू डिस्क वाले, भूपेंद्र मौर्य, राकेश मोदी, बाबू भाई, गगन मोदी, रवि शाक्य, सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।
उधर हुरावली चौराहे पर कॉन्ग्रेस के मंडल अध्यक्ष  केशव सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के मु यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया गया पेट्रोल डीजल के दामों को वृद्धि को के  विरोध में  मौजूद लोगों में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खान मल्लू मुरार के ब्लॉक अध्यक्ष विनोदी जैन शहर जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश पाल सौरभ जैन रूपेश दुबे बेताल सिंह गुर्जर हरि दुबे नीलेश तिवारी दाऊद मुद्गल आकाश गोयल चंदन राठौर आदि थे।