जैन मिलन के मासिक मिलन में आठ सौ परिवार ने णमोकार मंत्र का पाठ किया
Jun 28 2020
ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन का भारतवर्ष में सकल जैन समाज का मासिक मिलन कार्यक्रम इस माह भी आयोजित किया गया। वैसे यह कार्यक्रम जैन मंदिर में आयोजित होता है, लेकिन करोना महामारी संकट के कारण कुछ माह से 90 खाखओ के परिवार घर-घर पर किया का रहा है।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मासिक मिलन के चेयरमैन निर्मल जैन पाटनी ने बताया कि सकल जैन समाज को संघटित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में व्यवस्था सहयोगी संस्था भारतीय जैन मिलन आयोजित पिछले करीबन 2-3 साल से करता आ रहा है। इस बार भी रात्रि 8 से 8:30 के बीच 90 शाखाओ के 800 परिवार ने अपने घरो में सामूहिक होकर णमोंकार मंत्र का जाप कर उपरांत सामूहिक भगवन जिनेंद्र की आरती उतारी गई। मासिक मिलन में आधा घंटे 8.30 से 9 बजे तक जैन युवाओं को धार्मिक संस्कार देने के लिए 19 जुलाई को आयोजित रैली कि जानकारी आदान प्रदान किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि मासिक मिलन कार्यक्रम में ग्वालियर से कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र टोंग्या, महिला चेयरमैन शीला टोंग्या, अजय जैन, रश्मि जैन, पंकज बाकलीवाल, चंद्रशेखर जैन, अनीता जैन, सरिता जैन, मुकेश जैन, सोनल जैन, मृदुला जैन, मंजू पाटनी, सारिका जैन, पूनम जैन, सुरेश जैन, रेखा जैन, संगीता जैन, कमलेश जैन बिलाला आदि स िमलित हुए।
जैन मिलन के उपाधयक्ष प्रवीण जैन गंगवाल ने बताया कि जैन मिलन द्वारा सकल जैन समाज भारत के युवा वर्ग के लिए 19 जुलाई की वर्चुअल युवा रेली दोपहर 3 से 4.30 बजे रखी जा रही। आज जरूरत है हमारी युवा पीढ़ी को स हालने की उनमें जैनत्व के संस्कार देने की, उनको जैन धरोहर और जैन संस्कृति को समझाने की आज इस जैन समाज को आगे कोई ले जा सकता है तो वह है हमारा युवा वर्ग हमारे जैन समाज की रीढ़ की हड्डी और हमें जैनत्व के संस्कारों से भटकते इस युवा वर्ग को समझाने की अति आवश्यकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









