पर्स चोरी को लेकर महिलायें भिड़ीं

Jun 28 2020

ग्वालियर। पर्स चोरी को लेकर टोपी बाजार में  महिलायें आपस में भिड़ गई। बाजार में खरीदारी करने आई महिला का पर्स चोरी हो गया। संदेह में उन्होंने एक अन्य महिला को पकड़ लिया। दोनों में झूमाझटकी हुई, लेकिन संदेही महिला मौके से भाग निकली। सीसीटीवी फुटेज में भी संदेहास्पद महिला हरकत करते हुये दिखाई दे रही है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है।