पूर्व विधायक गोयल को म ुयमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Jun 27 2020
ग्वालियर। कोराना वैश्विक महामारी के कारण आर्थिक स्थिति से जूझ रहे स्कूल संचालकों द्वारा पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लगभग 200 स्कूल संचालक उपस्थित रहे। ज्ञापन में आरटीई का 2 साल का पैसा जल्द से जल्द भुगतान किया जाए जिससे स्कूल संचालक अपने स्टाफ व बिल्डिंग किराया दे सके, ऐसी विषम परिस्थितिययों मे सभी प्राइवेट विद्यालयों का बिजली का बिल, पानी का बिल, संपाि कर तथा सोसाइटी रिन्युअल फीस मध्यप्रदेश सरकार द्वारा माफ की जाए। कोरोना के समय मे विद्यालय की सत्र 2019-20 की फीस में देरी होने के कारण, विद्यालय की सभी आर्थिक गतिविधियां जारी रखने के लिए, सभी प्राइवेट विद्यालायों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिए जाने की आवश्यकता है। आगामी सत्र 2020-21 में भी फीस लैट होगी अत: सभी प्राइवेट विद्यालयों को आर्थिक गतिविधियां चालू रखने के लिए बैंकों से आसानी से व रियायती दरों पर लोन देने की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन देने वालों में सुनील यादव, रेशु राजावत, अशोक उपाध्याय, प्रवीण पवार, किरण भदौरिया, सुखबीर तोमर, नंदू यादव, विपिन यादव, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र राणा, प्रबल प्रताप, बृजेश बेस, हिमांशु पांडे, संजय गुप्ता, बीएल गौतम, अशोक सिंह तोमर, विनोद गुप्ता, प्रदीप पाठक, मुकेश यादव, देवेंद्र जैन, शैलेंद्र भदोरिया, अनिल शर्मा, देशराज सिंह, चरण सिंह, भीमसेन, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र जैन, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा,मोहन सोनी, प्रवीण पवार, लक्ष्मण शेखर, आलोक श्रीवास्तव, अनीश खान, आरबी सिंह, जीतू श्रीवास, अवधेश, सत्य प्रकाश पटेल, अनेक सिंह, विमल बौद्ध, श्यामवीर सिंह आदि स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









