ग्वालियर जिले की सभी सीमाएं फिर सील
Jun 27 2020
ग्वालियर। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा ग्वालियर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। अब ग्वालियर जिले में आने वाले प्रत्येक नागरिक को मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी सीमाओं पर चिकित्सकों के दल के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर जिले की सीमा के सील्ड के दौरान जो भी व्यक्ति शहर में प्रवेश करेगा, उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान संक्रमित या लक्षण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को 14 दिवस के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।
ग्वालियर जिले की सीमाओं पर छह स्थानों पुरानी छावनी, विक्की फैक्ट्री, डबरा, मोहना, बेला की बावड़ी, रायरू एवं महाराजपुरा एयरपोर्ट के पास शिविर लगाए जा रहे हैं।
ग्वालियर से मुरैना, भिंड, शिवपुरी की ओर प्रतिदिन अप डाउन करने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की भी निगरानी की जा रही है। संबंधित जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी, क्योंकि शासन द्वारा पूर्व में ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके जिला मु यालय पर ही रुकना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









