12 अगस्त तक करना होगा यात्रियों को ट्रेनों के संचालन का इंतजार
Jun 27 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेलवे ने एक मई से अलग-अलग राज्यों की सहमति पर श्रमिक एक्सप्रेस गाडिय़ों का संचालन शुरू किया।
इसके बाद एक जून से देश भर में अप और डाउन की दो सौ मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें ग्वालियर से होकर अप और डाउन की 14 ट्रेनें गुजर रहीं हैं। उ मीद थी कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन तीस जून तक ही होगा। इसके बाद नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। लेकिन देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की सं या को देखते हुए रेलवे ने 12 अगस्त तक यथा स्थिति बनाए रखने का फैसला लिया है।
साथ ही बोर्ड ने सभी जोन को एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच जो भी टिकट नियमित ट्रेनों में बनवाए गए उनका पूरा किराया वापस करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया जाता है कि रेलवे 12 अगस्त तक सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। बोर्ड ने एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रियों द्वारा बनवाए गए टिकटों का पूरा किराया वापस करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस तारीख के बाद ही ट्रेनों को सुचारु रूप से चलाने पर निर्णय होगा।
बताया जाता है कि ग्वालियर से भी हजारों टिकटों की वापसी की जाएगी। इन ट्रेनों के टिकट वापसी का रिफंड देने के लिए रेलवे ने आदेश जारी कर दिए हैं। इधर नियमित ट्रेनों के संचालन न होने पर यात्रियों को परेशानी भी होगी। ऐसा बताया जा रहा है।
रेलवे कर्मियों को ई पास व पीटीओ होंगे जारी
रेलवे जल्द ही ह्यूमेन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इस सिस्टम में कर्मचारी को ई पास व पीटीओ जारी होंगे, जिनकी मदद से वे ऑनलाइन आरक्षण कर सकेंगे। इस सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ेगी व पेपर लेस वर्किंग हो जाएगी। रेलवे अपने पांच साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन में फ्री यात्रा करने के लिए सालाना तीन सुविधा पास व चार पीटीओ उपलध कराता है। सुविधा पास में कोई किराया नहीं लगता, जबकि पीटीओ में किराए का एक तिहाई पैसा देना पड़ता है। पांच साल से कम नौकरी वाले कर्मचारियों को साल में एक सुविधा पास व चार पीटीओ मिलते हैं। पास व पीटीओ पर रेलवे काउंटर पर ही आरक्षण मिलता है। कर्मचारी ऑनलाइन आरक्षण नहीं कर सकते हैं। मगर रेलवे अब पास व पीटीओ को ऑनलाइन करने जा रहा है। कर्मचारियों को ई पास व पीटीओ जारी होंगे, जिनकी मदद से वे ऑनलाइन भी आरक्षण करा सकेंगे। इसके लिए सेंटर फॉर रेलवे इंफोरमेशन सिस्टम (क्रिस) ने हूमेन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है, जिसकी टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। इस सुविधा से ग्वालियर रेलवे के चार हजार से Óयादा से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









