कल से हो सकती है अच्छी बारिश

Jun 27 2020

ग्वालियर। शनिवार सुबह से ग्वालियर शहर का ाौसम ठंडी हवाओं से भरा दिखाई दिया। हालांकि सुबह सूर्य देवता ने अपनी मौजदूगी स्पष्ट की लेकिन आसमान में छाए बादलों ने उन्हें चलता कर दिया। सुबह दस बजे तेज हवाओं ने बूंदा-बांदी भी कराई लेकिन जिस प्रकार से बारिश होने का लोग इंतजार कर रहे थे उन्हें निराशा हाथ लगी। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में मौजूद नमी के कारण प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बौछारें पडऩे का सिलसिला जारी है। वहीं बड़े पैमाने पर नमी मौजूद है। दिन में तापमान बढ़ते ही बारिश होने लगती है। बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने जा रहा है। उसके आगे बढ़कर सक्रिय होने पर 29 जून से शहर और अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।
इधर मौसम सुहाना होते देख शहरवासी विशेषकर युवा वर्ग ग्वालियर किले और तिघरा डेम के भ्रमण के लिए जाते दिखाई दिए। यहां लोगों ने खूब मस्ती की। हल्की बूंदाबांदी के बाद ऐसा लगा कि बारिश प्रभावी रूप से होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि 3-4 दिनों में तेज बारिश जिले में होगी।