जैन मिलन महिला महानगर ने एक गरीब कन्या को शादी का स मान भेंट किया

Jun 27 2020

ग्वालियर। जरूरतमंद परिवार की कन्या के हॉथो मे मेहन्दी लगाकर महिलाओं ने ढोलक की थाप पर बन्नो तेरी आखिया सुरमे दानी...बाबुल का तो ये घर छोडकर जाना है.....ये गालिया ये तौरबर जहॉ आना दूबर...बाबुल की दुआएं लेती जा तुजको सुखी संसार मिले...बधाई गीत गाकर व डॉस कर बेटी कु सपना बाथम को साड़ी उड़कर माला श्रीफल देकर स मान कर आर्शीवाद के साथ विदा किया। यह नजार था जैन मिलन महिला महानगर के तत्वाधान में गस्त का ताजिया स्थित जैन स्वर्ण धर्मशाला में एक गरीब परिवार की कन्या बेटी कु. सपना बाथम के शादी के गृहस्थ जीवन का सामान भेंट कर आर्शीवाद दिया।
कार्यक्रम के मु य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय चेयरमेना निर्मल पाटनी ने कहा कि हम सभी एक दूजे के सुख दुख के भागी बनाएं तो निश्चित समाज के साथ कई शाखाएं आगे आकर मानव सेवा के तहत कार्य करेगी। बेटी ही देश का नाम रोशन करती है मगर इस बेटी की शादी मे जो कार्य आपकी हमारी शाखा के मैंबरो ने किया है वहॉ किसी भगवान के कार्यो से कम नही। संस्थापक अध्यक्ष मंजू  पाटनी ने कहा कि लगतार तीन साल से करते आ रहे और इस साल का भी संकल्प था कि हम 2020 में करोना वायरस के चलते हुए भी हम जरूरतमंद परिवार की बिटिया की शादी कराएंगे कार्यक्रम के मचं पर क्षत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निर्मला जैन, एवं संस्थापक मंजू पाटनी एवं पूर्व अध्यक्ष अंजू जैन मौजूद थी। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष अनिता जैन, सचिव मृदुला जैन अथितियों का स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिता जैन, सचिव मुदुल जैन, कोषाध्यक्ष आराधना क्षेत्रपाल्य, अनूप जी सोगानी, मुकेश पहाडिय़ा, निर्मल सोनी, राजेश पाटनी, नरेंद्र जी पाटनी, नीलम पाटनी, रक्षा पाटनी, आशा सोगानी, सुनीता जैन, इंदु बोहरा संगीता बडज़ात्या, संगीता सोमानी सहित ने आर्शीवाद दिया। संचालन संस्था अध्यक्ष अनिता जैन, आभार सचिव मृदुला जैन ने किया।
29 जून को विवाह होगा
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि शिंदे की छावनी मे निवास कर रहे हरनाम बाथम धर्मपत्नी सुमित्रा बाथम की बेटी कु सपना बाथम की विवाह 29 जून को मुरार में संपन्न होगा। जैन मिलन महिला महानगर ने मानव सेवा के भाव के समक्ष उनकी गृहस्थी का सामान सभी मै बरों ने मिल जुलकर उसको भेंट किया और उसके जीवन में हमेशा खुशिया बनी रहे सभी ने उसको भरपूर आर्शीवाद दिया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि बिटिया के विवाह के लिए जैन मिलन महिला महानगर शाखा के मै बरो ने श्रंगार दानी, चूडियों का सेट, पाजेब बिछिया, शॉल, सफारी शूट, बर्तनों का सेट, पानी का कैंपस, अटैची, बैडशीट, पूजा का सेट, ज्वेलरी, तकियों का सेट, साडिय़ां, पेंटशर्ट कपड़े, राशन का पूरा समान, गिप्ट, मिठाईयां फल, और अन्य सामान व नगदी वधू को भेट किया।