कोरोना संक्रमित मृतकों का 2ग्वालियर में अंतिम संस्कार

Jun 27 2020

ग्वालियर। शनिवार को मुरैना निवासी एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति का अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज स्थित मुतिधाम में कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। 
जानकारी अनुसार मुरैना निवासी एक महिला उम्र 48 और 60 वर्षीय एक बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित होकर जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशसिलिटी सेंटर में इलाज करा रहे थे। उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उनके शव सुबह जयारोग्य अस्पताल प्रबंधन ने लक्ष्मीगंज मुतिधाम में शव भेज दिए। निगम का अंत्येष्टि दल वहां पहले से मौजूद था। एंबुलेंस में जेएएच के दो सफाई कर्मचारी साथ में पहुंचे थे। एंबुलेंस चालक व सफाई कर्मचारी पीपीई किट पहने थे। यहां पूरी सावधानी के साथ शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दोनों मृतकों के परिजन मौजूद रहे।