उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Jun 26 2020

ग्वालियर। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद शहर को गर्मी और उमस से आराम मिला था। अब वही हाल है। गर्मी और उमस के पसीने ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार सुबह से धूप आसमान पर हावी है। इससे शहर के तापमान में कुछ वृद्धि नजर आ रही है।
वहीं यहां आकाश में बादल छाए हुए हैं. जानकार बताते हैं कि दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है और कम दबाव के बादल ग्वालियर में बने हैं। जैसे ही मॉनसून की बारिश शुरू होगी लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगेगी। इसके साथ ही दक्षिण- पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।