प्रेमिका के बाद प्रेमी की भी सागर ताल में मिली लाश
Jun 26 2020
ग्वालियर। प्रेमिका के बाद शुक्रवार को प्रेमी राजा खान का शव भी सागर ताल में उतराता हुआ मिला है। इससे दो दिन पहले प्रेमिका नाजनीन का शव भी पुलिस को सागर ताल में मिला था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर लिया है।
थाना प्रभारी बहोड़ापुर दिनेश सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक युवक की लाश सागर ताल में उतरा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और दमकल अमले की मदद से शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान माधौगंज निवासी राजा खान पुत्र राजू खान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया है।
दो दिन पहले मिला था प्रेमिका का शव
इससे पहले मंगलवार की सुबह सागरताल में इंदरगंज थाना क्षेत्र के गेडे वाली सड़क निवासी नाजनीन खान का मिला था। युवती का शव मिलने के बाद युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए राजा खान की लाश भी सागरताल में होने की आशंका व्यक्त की थी। इसके बाद से ही पुलिस राजा की तलाश कर रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









