24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने अंधे कत्ल का आरोपी पकड़ा

Jun 26 2020

ग्वालियर। अज्ञात बदमाश द्वारा मृतिका ताराबाई उर्फ  रेनू पत्नि शैलेन्द्र चौहान निवासी न्यू कृष्णा कालोनी ग्वालियर की सिर में नुकीली वस्तु से वार कर हत्या कर दी थी। फरियादिया प्रियांसी भदौरिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द हत्या का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
इस सनसनीखेज हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन ने हत्या के प्रकरण का खुलासा कर आरोपियों की तलाश कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश अति. पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पाण्डेय एवं नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार को दिये थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में तत्काल एक टीम का गठन किया गया जिसमें ग्वालियर थाना प्रभारी उप निरी. बलवीर मावई एवं थाने का अन्य स्टाफ शामिल थे। टीम द्वारा सीएमपी ग्वालियर के मार्गदर्शन में सक्रिय रूप से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की एफएसएल, फिंगर प्रिंट टीम तथा पुलिस डॉग एवं घटना स्थल पर मिले भौतिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध जितेन्द्र भदौरिया को अपनी गिर त में लेकर पूछताछ की तो उसके द्वारा ताराबाई उर्फ रेनू चौहान की हथौड़ा, पेचकस व फनर से हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र पुत्र जयसिहं भदौरिया की निशादही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, पेचकस व फनर बरामद कर लिये है। थाना ग्वालियर पुलिस ने सीएसपी ग्वालियर के मार्गदर्शन में 24 घण्टे के अन्दर हत्या के आरोपी को गिर तार कर अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी से हत्या करने के संबंध में बारी की से पूछताछ की जा रही है।