महिला के साथ लूट करने वाले 2 बदमाशो को पुलिस ने किया गिर तार

Jun 26 2020

ग्वालियर। विगत दिवस मोतीझील इलाके मे दिन के समय महिला पर कट्टा अड़ा कर उससे सोने की चैन एवं कान के टॉप्स लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन  द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय एवं नगर पुलिस अधीक्षक  महाराजपुरा रवि भदौरिया को उक्त घटना मे लिप्त बदमाशों की शीघ्र गिर तारी हेतु थाना प्रभारी पुरानी छावनी को निर्देशित करने के लिये आदेशित किया।
नगर पुलिस अधीक्षकए महाराजपुरा रवि भदौरिया को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मोतीझील इलाके मे महिला से लूट करने वाले बदमाशों को शंकरपुर स्टेङियम के पीछे मोतीझील गुप्तेश्वर वाईपास रोङ के पास देखा गया। उक्त सूचना पर से नगर पुलिस अधीक्षकए महाराजपुरा ने मय थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरी. राजीव गुप्ता व थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम अमित गुर्जर पुत्र विशाल सिह गुर्जर उम्र 20 साल निवासी जेबरा एंव ब्रजेश पुत्र भरत सिह गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम जेबरा बताये। पुलिस द्वारा स ती से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि मनोज धोबी उर्फ लकी राज की प्लानिंग पर हमने लूट की घटना की थी। लूट मे इस्तेमाल की गई मोटर साईकिल एंव 315 बोर का कट्टा मय जिन्दा कारतूस शकुन्तला राय से लूटी गई सोने की चैन और कान का टॉप्स कीमती 80 हजार रुपए को बदमाशों कब्जे से बरामद कर लिया गया है।  इस घटना की प्लानिंग करने वाले आरोपी मनोज धोबी उर्फ  लकी राज की तलाश जारी है। बदमाशों ने यह भी बताया कि लकी राज कुछ समय पूर्व  फरियादिया शकुन्तला राय के लङके चमन उर्फ अनुराग राय की कबाड़े के व्यापार  मे काम पर रखा था जो चोरी बेईमानी करने पर निकाल दिया गया था। इसी रंजिश की बजह से लकी राज द्वारा अपने दोस्तो अमित उर्फ  ब्रजेश उर्फ बिज्जे गुर्जर के साथ मिलकर ये  वारदात घटित की है । लूट की सनसनी खेज वारदात का खुलासा कर आरोपियो को 24 घन्टे मे गिर तार करने मे सफलता प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा कार्यवाही करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के पुरुस्कार की घोषणा की है । गिर तार बदमाशों के विरूद्ध थाना पुरानी छावनी मे अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे फरार साथी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मोतीझील इलाके मे कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा शकुंतला पत्नि स्व. मथुरा प्रसाद राय के घर मे घुसकर उसके साथ लूटपाट की घटना का अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा बदमाशों के संबंध मे पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त दोनों बदमाश विगत कई दिनों से महिला के बेटे की दुकान पर कबाड़ा बेचने आ रहे थे। घटना वाले दिन जब महिला का बेटा बैंक गया हुआ था तब उक्त दोनो बदमाशों द्वारा घर मे अकेली महिला के सिर पर कट्टा अड़ाकर उसके साथ लूटपाट कर ली। पुलिस तस्दीक मे सीसीटीवी फुटेज देखने पर काली सफेद रंग की धारी वाली शर्ट नीले रंग का पेंट और सफेद रंग की टीशर्ट जींस पहने दो बदमाश घर की ओर आते दिखे थे। दोनों बदमाशों से पुलिस द्वारा जिलें मे हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है।