प्रशासनिक अफसरों ने कहा, खुले रहेंगे पिकनिक स्पॉट

Jun 25 2020

ग्वालियर। भले ही शहर में कोरोना के चलते तमाम मनोरंजन के साधनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन इस बीच अच्छी खबर निकलकर यह आई है। मानसून के साथ ही पिकनिक स्पॉटों पर परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचने वालों को नहीं रोका जाएगा। यह पूरे मानसून सत्र में अनलॉक रहेंगे। इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का ध्यान जरूर रखना होगा। मानसून के दस्तक देने के साथ ही पिकनिक स्पॉटों पर सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी और इस दौरान लोगजलाशय में परिवारों के साथ पहुंचकर पिकनिक का आनंद लेंगे। कोरोना महामारी के चलते पिकनिक स्पॉटों, पार्कों पर पाबंदी लगी हुई है, लेकिन प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए जाएंगे और यहां आने वाले सैलानियों को नहीं रोक जाएगा।             
बारिश के बाद मौसम का आनंद लेने के लिए शहरवासी अपने परिवार व दोस्तों के साथ कई पिकनिक स्पॉटों पर जाते हैं, तिघरा जलाशय से पहले देवखोह पर पहुंचकर पिकनिक का आनंद उठाते हैं तो वहीं किले पर पहुंचकर मस्ती करते हैं और सूर्य मंदिर, मद्दा खोह, सिरसा, कनेर झील, धूमेश्वर के अलावा कई स्थानों पर लोग पहुंचते हैं।
बारिश शुरू होने के साथ ही पिकनिक मनाने के लिए सबसे ज्यादा शहरवासी तिघरा जलाशय पहुंचते हैं और वोटिंग का लुत्फ उठाते हैं। बारिश के बीच तिघरा में पहुंचकर परिवार और दोस्तों के साथ पानी में मस्ती करते हैं और खान-पान का मजा भी लेते हैं। तिघरा के अलावा भदावना पर सबसे Óयादा भीड़ रहती है, पहाड़ों के बीच से झरना बहता है और इसके नीचे लोग भरपूर आनंद लेते हुए नजर आते हैं।            
तिघरा जलाशय में पर्यटन विभाग द्वारा सैलानियों के लिए बोट चलाई जाती है, लेकिन बोट चलेगी या नहीं इसे लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन का आदेश आते ही बोट चलाई जाएगी। तिघरा जलाशय में बोट का संचालन करने वाले एमएस राणा का कहना है कि हमारी तैयारियां पूरी हैं सिर्फ शासन के आदेश का इंतजार है। 
गेट खोलने से पहले करें सचेत, गोताखोर रहें तैनात
अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एहतियात बतौर पु ता इंतजाम किए जाएं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी बस्तियाँ जहां जल भराव की संभावना हो वहां के लोगों को अस्थायी तौर पर विस्थापित करने के लिये चिह्नित स्थानों पर जरूरी बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करें। यह निर्देश एड़ीएम किशोर कन्याल ने मौजूदा मानसून सत्र के दौरान बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर बुलाई गई बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। श्री कन्याल ने जिले के बांधों एवं जलाशयों के गेट खोलने की सूचना संबंधित क्षेत्र में समय से प्रसारित करने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही निर्देश दिए कि होमगार्ड की गोताखोर टीम मय नाव, रस्से व अन्य सामग्री के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहें। संभावित जल भराव वाले क्षेत्रों में दवाइयों सहित चिकित्सा दल भी मुस्तैद रहे।