नगर निगम को मिली सफाई में 3 स्टार रैकिंग

Jun 25 2020

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर लंबे समय से अधिकारियों पर उंगलियां उठ रही थीं। सफाई व्यवस्था का काम पूरे शहर में बेहद संतोषजनक नहीं होने की वजह से गंदगी भी शहर में देखी जा सकती है। ऐसे में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय से मिलने वाली मदद भी कम हो सकती है। इस वजह से नगर निगम ग्वालियर इन प्रयासों में जुटा हुआ था कि  सफाई को लेकर उसकी इमेज में सुधार हो जाये। इन प्रयासों के तहत केन्द्रीय मंत्रालय से नगर निगम ग्वालियर को थ्री स्टार रेकिंग मिल गई है। एक महीने पहले ग्वालियर को बहुत निचले स्तर पर एक स्टार रेकिंग मिली थी। मध्यप्रदेश से केवल इंदौर को ही फाइव स्टार रेकिंग मिल चुकी है। थ्री स्टार रेटिंग होने से निगम को अब 600 अंक मिलेंगे जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 में गत वर्षों की तुलना में अवश्य सुधार होगा।
ग्वालियर को थ्री स्टार रेकिंग मिलने पर निगमायुक्त संदीप माकिन ने गुरुवार को बताया कि इससे पहले के चरण में कटनी, खरगोन जैसे हमसे छोटे शहरों को थ्री स्टार रेकिंग मिली थी। तब हमारे सोलेटे वेस्ट मैनेजमेंट के नंबर नहीं जोड़े थे। इस वजह से हमें कम रेकिंग मिली थी। इन न बरों को जुड़वाने के लिए हमने मंत्रालय को मेल किया था। इसके बाद इसमें सुधार करते हुए ग्वालियर नगर निगम को थ्री स्टार रेकिंग मिल गई है। निगमायुक्त माकिन ने कहा हम लगातार प्रयास कर रहे हैं जिससे आने वाले महीने में हमें 5 स्टार रेकिंग मिल सके। पत्रकार वार्ता में अपर आयुक्त नरोतम भार्गव के साथ निगम के पीआरओ मधु सोलापुरकर तथा जनस पर्क अधिकारी हितेन्द्र भदौरिया भी मौजूद थे। 
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान का कहना है कि सभी के प्रयासों से नगर निगम को यह सफलता प्राप्त हुई है। इसमें शहरवासियों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। सफाई हर दिन सुबह और शाम के काम में ऐसे में सभी शहरवासी भी जागरुकता से काम लें। तब ग्वालियर  नगर निगम भी इंदौर की तर्ज पर सफाई में देशभर में नाम कमा सकता है।