रेल स्टॉलों पर मिलेंगे वॉमिट बैग व स्पीट पाउच

Jun 25 2020

 ग्वालियर। कोरोना संक्रमण के खतरे में रेल सफर सुरक्षित बनाने के लिए एक ओर जहां प्लेटफार्म पर संचालित हो रहे खानपान के स्टॉलों पर सेनेटाइजर, मॉस्क के साथ ही ग्लब्स की बिक्री कर रहा है। वहीं अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वॉमिट (उल्टी) बैग, स्पीट पाउच ाी संचालित हो रहे स्टॉलों से मिलेंगे। इनकी बिक्री जल्द ही झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर शुरु की जाएगी। बाद में ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने पर इसके लिए स्टेशन पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन-4 में यानि एक जून से रेलवे द्वारा विशेष स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे इन इंतजामों से आगे आने वाले दिनों में रेल यातायात सामान्य होने पर यात्रियों का सफर संक्रमण मु त होगा।
 संक्रमण व गंदगी से मिलेगी निजात
स्टेशन के स्टॉलों से बिक्री किए जाने वाले इन वॉमिट बैग व स्पीट पाउच का यात्री द्वारा उपयोग किए जाने से कीटाणु व वायरस स्वत: ही नष्ट हो जाएगा। जिससे विशेष तौर पर थूक से फैलने वाले कोविड19, टीबी, निमोनिया सहित अन्य बीमारियों का संक्रमण इनके उपयोगकिए जाने से पूरी तरह रोकने में मदद मिलेगी।                   
जुर्माना से भी मिलेगी मुक्ति             
वर्तमान में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाने वा थूकने पर रेलवे की आरपीएफ विंग बतौर जुर्माने के तौर पर 250 रुपए वसूलती है। लेकिन भविष्य में वॉमिट बैग वस्पीट पाउच का उपयोग करने से यात्रियों को जुर्माने से निजात मिलने के साथ स्टेशन परिसर स्वच्छ रहेगा।